गुवाहाटी, संवाद 365, 26 फरवरी:  कांग्रेसी नेता अनिल राजा द्वारा पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अनिल राजा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज राजीव भवन में कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से अनिल राजा को कांग्रेस दल से निलंबन कर दिया गया।  दल विरोधी कार्यकलाप और अनुशासन भंग करने के आरोप में अनिल राजा को कांग्रेस पार्टी से हटा दिया गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अनिल राजा को कारण बताओ  नोटिस दिया गया था जिसका जवाब अनिल राजा ने नहीं दिया था। जिसके बाद राज्य भवन में हुए अहम बैठक में अनिल राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।