गुवाहाटी 15 जुलाई, संवाद 365 : गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुल्क विभाग और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक व्यक्ति को सोना के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शविवार  दोपहर शुल्क विभाग और सीआईएसएफ के द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान नामक व्यक्ति को चार सौ ग्राम सोना के  साथ गिरफ्तार कियाा गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पहचान डी के नन्दिगिरी नामक के रूप मे किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति सोना को इंडिगो विमान के जरिए मुंबई ले जाने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार के दौरान पर संयुक्त अभियान के डी के नन्दिगिरी नामक गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।