शिवसागर, संवाद 365, 11 मार्च: ऊपरी  असम के शिवसागर  जिला के डिमो में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  जिले के डिमो के केन्दुगुड़ी मे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुए आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों के गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में मारे गए दोनों  की पहचान तनु गोगोई और फनी दुनिया के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज इस संबंध में एक दुर्घटना का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।