नगांव, संवाद 365, 19 मार्च: मध्य असम के नगांव जिला के रूपहीहाट में एक मुर्गी के वजह से सात लोग घायल होने की घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रूपहीहाट के आमराकन्दा गांव में एक घर का मुर्गी दूसरे घर में जाकर दाना चुगने को लेकर दो घरों के बीच पहले कहां शुरू हुआ। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में सात लोग घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष द्वारा थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के मामले को दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।