कार्बी आंगलांग, संवाद 365,11 मार्च: असम के कार्बी आंगलांग मे सेना व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर  एक उग्रवादी को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्बी पहाड़ के बोकाजान से कुकु सेलिब्रेशन फ्रंट नामक आतंकी संगठन की एक आतंकी को सेना व पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। बोकाजान सिविल अस्पताल के समीप से गिरफ्तार आतंकी कुपसा सागंशन के पास से एक पॉइंट 22 स्टाइल के अलावा दस राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार आतंकी से गहन पूछताछ कर रही है।