• नागालैंड, संवाद 365, 24 फरवरी : नागालैंड में चुनाव से पूर्व मोकाकचांग में चुनावी प्रचार के दौरान दो राजनैतिक समर्थकों के बीच झड़प के बाद हुए गोलीबारी में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागालैंड विधानसभा निर्वाचन से पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार विभिन्न तरीकों से कर रही है जिस दौरान शनिवार को चुनाव प्रचार के बीच दो राजनैतिक दलों के समर्थक के बीच मोकाकचांग मे हुए झड़प के बीच गोलीबारी में एक की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। वहीं पुलिस का कहना है की गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई है। झड़प में सिर्फ 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।