तिनसुकिया, संवाद 365, 07 अप्रैल : ऊपरी असम के तिनसुकिया जिला में हाथी द्वारा आक्रमण किए जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पेन्डेरी में जंगली हाथी द्वारा आक्रमण किए जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत व्यक्ति की पहचान देवशरण कर्मकार के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान विपिन कर्मकार के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह लोग जंगली हाथी को खदेड़ने गए थे। जिस दौरान हाथी द्वारा हमले किए जाने में एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।