जोराबाट, संवाद 365, 20 मई :  गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस चौकी अंतर्गत इलाके से पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान बीती रात को तीन अवैध शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गुवाहाटी से इंफाल की ओर जा रही नाइट सुपर बस से जोराबाट पुलिस और जखलाबंदा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तीन अवैध शिकारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडे का शिकार करने पहुंचे अवैध शिकारियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस को खुफिया जानकारी मिलते ही शनिवार को जोराबाट पुलिस और जखलाबंदा पुलिस ने अभियान चलाकर जोराबाट नाका चेकिंग पर गुवाहाटी से इंफाल की ओर जा रही नाइट सुपर बस(एएस-01डीडी-9596) से तीन अवैध गैंडा शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान लंबिक लाल (25), जेम्स लायन खोंग (24), जामखोंग लुन (33) के रूप में की गई है। तीनों मणिपुर के हने वाले बताए गए हैं। शनिवार देर रात को ही जखलाबांदा पुलिस की टीम तीनों अवैध शिकारियों को अपनी हिरासत में लेकर खलाबंदा थाने ले गई। जहां से रविवार को तीनों को लेकर पुलिस की एक टीम कार्बी पहाड़ की ओर रवाना हुई है। जहां से पुलिस को गैंडे की सींग, एके-47 राइफल तथा गैंडे के शिकार में उपयोग होने वाले अन्य सामानों की बरामदगी करनी थी । सूत्रों ने बताया है कि अवैध शिकारी ये सभी सामान पहाड़ में छुपाकर रखे था। पुलिस द्वारा अभियान के दौरान गिरफ्तार तीनों अवैध गैंडा शिकारियों के निशानदेही पर पहाड़ में छिपाकर रखे गए दो एके-47 राइफल तीन सौ जिंदा गोली पुलिस ने बरामद कर लिया है। 11 मई को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हुए गैंडे की हत्या व पुलिस के साथ गोलीबारी में यह तीनों अवैध शिकारी शामिल था। तीनों शिकारी का घर मणिपुर के में है। पुलिस इस संबंध में पहले से दर्ज मामले के आधार पर तीनों अवैध गेंडा शिकारी से गहन पूछताछ कर रही है।