त्रिपुरा, संवाद 365, 04 मार्च: आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंप सकते हैं। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माणिक सरकार आज ही राज्यपाल तथागत राय से मिलकर अपना त्याग पत्र दाखिल कर सकते हैं। जिसके बाद राज्य में जल्द ही IPFT की के सहयोग से बीजेपी पहली बार सरकार गठन करेगी। राज्य में पहली बार भाजपा को 35 सीट मिला है।