गुवाहाटी, संवाद 365, 29 मार्च: गुवाहाटी महानगर के जीएस रोड में दिन दोपहर में हुए डकैती कांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक से पैसा लेकर लौटते समय राकेश राय नामक एक ग्राहक के थैली में रखा छह लाख रूपय का बैग लेकर चार डकैत फरार हो गए । घटना गुवाहाटी की एबीसी पॉइंट की है। डकैती कांड की घटना की खबर मिलते ही महानगर पुलिस तत्परता दिखाते हुए भागागढ़ पुलिस ने इस डकैती कांड में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई छह लाख रुपये बरामद कर लिया है। लेकिन डकैतों द्वारा लूटी गई कई चेक अब भी बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई डकैतों की पहचान शिव शाह, अमित कुमार और श्री ग्वाला राय के रूप में की गई है। वहीं एक अन्य फरार डकैत की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह अभियान चला रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार तीनों डकैतों से गहन पूछताछ कर रही है।