सिलचर, संवाद 365, 13 अप्रैल : सिलचर में बीती रात दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलचर के कालिबाड़ी सूटिपट्टी में बीती रात दो गुटों के बीच हुई झड़प में दोनों गुटों द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई। जिसमें पुलिस की एक जवान सहित एक स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिस्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के अलावा कई राउंड हवाई फायरिंग की। इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने अब तक पांच को गिरफ्तार कर चुकी है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।  इलाके मे अब भी तनाव बना हुआ है। जिस को देखते हुए सुरक्षा बलों की पुख्ता इंतजाम की गई है।