बर्नीहाट, संवाद 365, 23 मार्च: मेघालय के रि-भोई जिला के बर्नीहाट पुलिस आउट पोस्ट अन्तर्गत रोहाना से बर्नीहाट पुलिस ने आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बर्नीहाट के रोहाना इलाके के दुर्गाम अंचल के एक पहाड़ी झील से एक अज्ञात व्यक्ति का अर्ध गलित शव बरामद किया गया है। झील में शव को पत्थर से बांधकर डूबा दिया गया था। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने हत्या कर झील में फेंक गया होगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल पर चिकित्सकों का एक दल आ कर पोस्टमार्टम कर घटनास्थल के पास ही दफना दिया।