खेत्री संवाद 365, 19 मार्च: राजधानी गुवाहाटी के खेत्री थानांतर्गत भेउलगुड़ी गांव की एक महिला व उसके डेढ़ माह के बच्चे को श्याम यादव नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर डिगारू रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी ले गया। वहां श्याम यादव अपनी पत्नी रसीला संगमा के साथ मिलकर महिला व बच्चे को उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति को पांच हजार रुपए में बेच दिया। लगभग डेढ़ महीने पूर्व उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी शमशेर सिंह ने महिला व उसके पुत्र डेढ़ माह के पुत्र को पांच हजार में श्याम लाल यादव व उनकी उसकी पत्नी रसीला संगमा से खरीदने की बात कह कर दोनों का बैंक अकाउंट नंबर लेकर कहा कि पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा।

बाद में श्याम सिंह ने दास उपाधीधारी महिला व उसके बच्चे को अपने घर ले गया। वह अपने माता-पिता के साथ महिला को डेढ़ माह तक अपने घर में रखा। जब शमशेर सिंह को महिला के घर वाले को पता चला तो शमशेर सिंह खेत्री पहुंचकर महिला को उसके घर में पति को सौंप दिया। खेत्री पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करते हुए इस घटना में शामिल श्याम लाल यादव व रसीला संगमा को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने शमशेर सिंह के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ के वजह से एक महिला नारी देह व्यापार के दलदल में जाने से बचगई।