सालवाड़ी, संवाद 365, 27 मार्च: असम में एक के बाद एक आए दिन बलात्कार जैसे घिनौना कांड की घटना सुननी को मिल रहा हैं। इस महीने सबसे ज्यादा बलात्कार की घटना सामने आई है। आज निचले असम के बक्सा के सालबाड़ी मे नाबालिक छात्रा से बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने मिनहाजुल इस्लाम हक को बुरी तरह पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मिनहाजुल इस्लाम हक उच्च माध्यमिक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था। जिस दौरान स्थानीय लोगों आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय महिला सालवाड़ी थाना का घेराव कर आरोपी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है।