बक्सा, संवाद 365, 12 अप्रैल : निचले असम के बक्सा के सूवागपुर से अमानवीय कार्यकलाप में शामिल तीन महिला व एक पुरुष को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को एक महिला व एक पुरुष को नंगा कर शारीरिक व मानसिक अत्याचार चलाएं जाने के आरोप में हरेन हरिजन सहित व तीन महिला को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर एक महिला व पुरुष को नंगा कर बुरी तरह पिटाई करने का आरोप है। पुलिस गिरफ्तार चारो से गहन पूछताछ कर रही है।