रंगिया , संवाद 365, 24 फरवरी : निचले असम के रंगिया के सेपित्त से हथियार सहित दो डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रंगिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो खूंखार डकैत को एक रिवाल्वर चार राउंड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डकैतों की पहचान जाकिर हुसैन व इब्राहिम अली के रूप में की गई है। यह दोनों जिले के कई डकैतों के घटना में शामिल थे। दोनों को सेना और पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों डकैतों से रंगिया पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।