रि-भोई , 09 जनवरी (संवाद 365)। नंग्पो पुलिस थाना क्षेत्र के बर्नीहाट पुलिस चौकी इलाके से शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11.30 बजे एक अज्ञात पुरुष का शव पुलिस चौकी क्षेत्र के शगोवाईखुना गांव के बाहर उमनेगी पुल के नीचे पाया गया। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने का संदेह जताया है।

मृतक की पहचान के बारे में मुखिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, हालांकि यह पाया गया कि मृत व्यक्ति बाहर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतक व्यक्ति गैर आदिवासी है। मृत व्यक्ति सफेद काला, लाल रंग का चेक शॉट और काले रंग का फुल पैंट पहन रखा था।

पुलिस ने मौके पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्मट के लिए नंग्पो सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर शव की शिनाख्त करने में जुट गयी है।