हाजो संवाद 365, 21 मई : निचले असम के कामरूप (ग्रामीण) जिला के हाजो के दलोतोला मे अज्ञात हमलावर लोगों ने एक व्यक्ति को हत्या कर नदी के किनारे फेंके जाने की घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के दलोतोला एक व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया है। जिसकी पहचान रजत अली के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एक महिला के साथ रजत अली का अवैध संपर्क था। जिसके वजह से रजत अली को महिला के परिवार वालों ने बड़ी बेरहमी से हत्या का नदी के किनारे फेंक दिया। शव की बरामदगी के बाद महिला के घर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। घटना की खबर मिलते ही पुलिस की एक दल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिस्थिति सामान्य है लेकिन तनाव बना हुआ है। जिसको देखते हुए इलाके में सुरक्षा बल के पुख्ता इंतजाम की गई है।