गुवाहाटी, 04 जून (संवाद 365)। असम में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। राज्य में बुधवार की रात तक कुल 269 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टी हुई है। यह संख्या राज्य में अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले इतनी संख्या में मरीजों की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, एक अच्छी बात यह भी है कि इस दौरान 76 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने छह बार ट्वीट कर बुधवार देर रात 10.55 बजे बताया कि राज्य में 74 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। 59 धुबड़ी, 14 नगांव, व 1 उदालगुड़ी जिले में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

राज्य में बुधवार को 269 नये मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 76 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इस तरह राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1830 हो गई है। जबकि 413 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 1410 मरीजों का राज्य के विभिन्न कोरोना अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 04 मरीजों की अब तक मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।