जोरहाट, 11 अगस्त (संवाद 365)। हमेशा अनोखा अंदाज में विरोध प्रदर्शन करने के लिए जाने जानेे वााले जोरहाट जिले के मोरियानी के विधायक कांग्रेस नेता रूप ज्योति कुर्मी मंगलवार को असम-नागालैंड सीमा विवाद को लेकर अनशन किया।

असम-नागालैंड सीमावर्ती इलाके की काफी पुरानी समस्या को समाप्त करने के लिए पीओपी अनुमोदित होने के बाद राज्य सरकार द्वारा निर्माण नहीं किए जाने से नाराज विधायक ने मरियानी थाना चाराली ने अनशन किया। वही माग्रो और होलोंगुड़ी में स्थानीय लोगों ने भी सीमा विवाद को लेकर अनशन किया।

विधायक ने राज्य सरकार पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा असम-नागालैंड सीमावर्ती इलाके में आए दिन नागालैंड के लोग और सरकार असम की जमीन पर कब्जा कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस पर गंभीरता लेते हुए नागालैंड और असम के बीच सीमा विवाद को जल्द सुलझाना चाहिए। अन्यथा, आने वाले समय में सीमावर्ती इलाके में रह रहे लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पर सकता है।