गुवाहाटी, 26 फरवरी (संवाद 365)। असम की राजधानी गुवाहाटी इलाके में गुरुवार की रात 10 बजकर 33 मिनट 21 सेकेंड पर 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र असम की राजधानी गुवाहाटी से पूर्व में 31 किमी दूर जमीन में 30 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 26.19 उत्तरी अक्षांश तथा 92.05 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

फोटो सूत्र गूगल