गुवाहाटी, 30 मई (संवाद 365)। राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार को ट्वीट कर राज्य में 43 नये मरीजों की पुष्टि होने की जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ विश्वशर्मा ने शनिवार की दोपहर 02.40 बजे पहला ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 43 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 05 धुबड़ी, 05 गोलाघाट, 03 बरपेटा, 01 बंगाईगांव 29 असम के अन्य जिले का कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1100 हो गई है। जिसमें से 125 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। जबकि 968 व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 04 मौत व 03 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। राज्य में जिस रफ्तार से मरीजों की प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकार का मानना है कि आने वाले अगले 15 दिनों में मरीजों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।