गुवाहाटी, 05 जून (संवाद 365)। राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर राज्य में 90 नये मरीजों की पुष्टि होने की जानकारी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ विश्वशर्मा ने शुक्रवार की देर रात 11.05 बजे ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 90 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि

37 धुबड़ी, 15 डिमा हसाउ, 07 करीमगंज, 07 कछार, 07 बाक्सा, 06 हाईलाकांधी, 03 उदालगुड़ी, 02दक्षिण सालमारा, 02 धेमाजी, 01नलबाड़ी, 01 बरपेटा , 01बोंगाईगांव व 01 चिरांग जिले में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2243 हो गई है। जिसमें से 509 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। जबकि 1727 व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 04 मौत व 03 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।