बरपेटा, संवाद 365, 23 फरवरी : निचले असम के बरपेटा जिला के बरपेटारोड के बेलतला में  आज शाम हुए भयंकर अग्निकांड में कैरम बोर्ड की फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बरपेटारोड के बेलतला स्थित अमल साहा का कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में आग लग जाने की वजह से पूरा फैक्ट्री जलकर राख हो गया। घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह अग्निकांड शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई होगी पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वही इस अग्निकांड में लाखों रुपए का संपत्ति का नुकसान हुआ है।