गुवाहाटी , संवाद 365, 06 अप्रैल : गुवाहाटी म के पलटन बजार थानांतर्गत नेहरू स्टेडियम के पास से पुलिस ने एक लाख 80 हजार नकली नोट के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात को नेहरू स्टेडियम के पास के पास चलाए गए अभियान के दौरान तीन युवकों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मतलेब अली, दिलबार हुसैन और अमिर हमजा के रूप में की गई है। बरामद नकली रुपये पांच सौ और दो सौ के नोट बताए गए हैं। गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने सभी को चौदह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।