गुवाहाटी, 19 नवम्बर (संवाद 365)। जोराबाट पुलिस चौकी इलाके से गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आठ माइल स्थित हनुमान मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के डिवाइडर के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 55 के आसपास बतायी गयी। मृत व्यक्ति खाकी रंग की जैकेट,चेक स्पोर्टिंग, पीले रंग का शॉर्ट और काले रंग का पैंट पहन रखा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।

 हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे हुई उसकी जानकारी नहीं लग पाई है। शरीर पर कुछ जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली वजह का पता चल पाएगा। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव को शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है।