काजीरंगा, संवाद 365, 07 अप्रैल : असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पुलिस और अवैध शिकारियों के बीच बीते रात हुए भयंकर गोलीबारी  में पुलिस ने एक अवैध शिकारी को मार गिराया। वन विभाग व पुलिस की टीम ने घटनास्थल से एक AK 56 राइफल बरामद किया है। अवैध शिकारी के खिलाफ यह अभियान जखलाबंदा पुलिस  आउट पोस्ट  प्रभारी देवेन वरा के नेतृत्व में चलाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ में मारे गए शिकारी की पहचान नहीं हो पाई थी। वही इस घटना के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के सभी वन कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।