गोलाघाट, संवाद 365, 02 मार्च: ऊपरी असम के गोलाघाट स्थित राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा के कहरा वूलानि शिविर के पास कीचड़ में फंसा एक मादा गैंडा की मौत हो गया। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उद्यान से कोहरा वुलनि वनांचल शिविर के समीप झील में पानी पीने पहुंचा एक मादा गैंडा कीचड़ में फंस गया था। जिसे निकालने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंडा के शरीर पर काफी जख्म के निशान पाए गए हैं। अवैध शिकारी द्वारा गोली मारी जाने के वजह से गैंडा घायल होकर किचर में जा फंसा होगा। वन विभाग की एक टीम गैंडे की मौत के संबंध में जांच शुरू कर दी है।