गुवाहाटी, 18 अप्रैल, संवाद 365 : गुवाहाटी के पान बाजार स्थित महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से ग्रस्त दो मरीजों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में मोहम्मद अरशद और मोहम्मद रिजवान को ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दोनों मरीजों के रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। लेकिन, सभी को 14 दिनों के लिए अपने-अपने घरों में होम क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई है । राज्य में अब तक ग्यारह कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों को स्वास्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जा चुकी है।