शाहिदूल आलम (डबका)

होजाई 31 अक्टूबर (संवाद 365)। होजाई जिला के यमुनागांव में मोराझार पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होजाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद मोराझार पुलिस अधिकारी कबिर सिंह लिंबू के नेतृत्व में चलाए गए चलाए गए अभियान के दौरान एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रुकैया बेगम और रियाबूर के रूप में की गई है । गिरफ्तार आरोपी के पास से 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है । गांजा गिरफ्तार महिला के घर से बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

हिंदुस्थान समाचार/असरार