गुवाहाटी 24 जुलाई, संवाद 365 : पलटन बाजार थाना अंतर्गत गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से सोमवार रात रेलवे पुलिस ने अभियान चलाकर पांच महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान सीएस पांच और सीएस छ डब्बा में अवैध रूप से गांजा तस्कर कर रही पांच महिला को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से सत्तर किलोग्राम गांजा बरामद की गई है। यह सभी पांचो महिलाऐ गांजा को डिमापुर से लेकर आई थी जो गुवाहाटी के रास्ते हुए पश्चिम बंग जाने के दौरान पकड़े गए। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में 203/18 एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार पांचों महिला से गहन पूछताछ कर रही है।