बिश्वनाथ,  संवाद 365,02 अप्रैल: मध्य असम के बिश्वनाथ जिले के गोहपुर स्थित लेहितमुख में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूटना के आधार पर गोहपुर के लेहितमुख इलाके से शातिर अवैध शिकारी लक्ष्य पेगु को किया गया है। वन विभाग ने बताया है कि पेगु गत 28 फरवरी को गोलाघाट जिले के लहरे सापरी में अपने साथी के साथ मिलकर एक गैंडे की हत्या कर उसकी सिंग काटकर ले भागने में सफल हो गया था। वन विभाग और पुलिस उसकी तलाश में काफी समय से लगे हुई थी। इस संबंध में वन विभाग ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी से पूछताछ की जा रह है।