गुवाहाटी , संवाद 365, 06 अप्रैल : गुवाहाटी गीतानगर थाना इलाके से पुलिस के सहयोग से चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने अभियान चलाकर बीती रात चार लाख 90 हजार नगद रुपए के साथ राम अवतार महेश्वर नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बीती रात को हिरासत में लिया। पुलिस की मदद से गीतानगर इलाके फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने बीती रात को एक अभियान चलाकर राम अवतार महेश्वर के पास से चार लाख 90 हजार रुपये जब्त किया गया। पुलिस इस संबंध मे एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।