नगांव , 18 मार्च (संवाद 365)। नगांव जिला के जुरिया इलाके में जंगली भैंस द्वारा किए गए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लाउखोवा अभारण्य से निकल कर आये एक जंगली भैंस द्वारा किए गए हमले में एक महिला समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान सफीकुल इस्लाम (60) और आशिया खातून के रूप में की गई है।

 घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को चिकित्सा के लिए नगांव जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक जंगली भैंस गांव में ही इधर-उधर घूम रहा था। जिसको लेकर स्थानीय लोग के बीच दहशत का माहौल देखा गया।