बिश्वनाथ , संवाद 365,14 अप्रैल : बिश्वनाथ जिले के गोहपुर से पुलिस के सहयोग से वन विभाग ने तीन शातिर गैंडा शिकारियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से चलाए गए अभियान के दौरान रविवार देर शाम को जिले के गोहपुर से तीन अवैध शातिर गैंडा शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शिकारियों की पहचान रत्नकांत पेगू, डिंबेश्वर पेगू व मुखेश्वर कामान के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों शिकारी हाल में हुए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के  लोखरा चिपरी मे एक सींग वाले एक गैंडे की हत्या कर सींग काट कर ले भागे थे।  वन विभाग के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर फिलहाल तीनों अवैध शिकारियों से पूछताछ कर रही है।