नगांव, संवाद 365, 28 मार्च: मध्य असम के नगांव जिला के जखलावन्दा पुलिस ने दो अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कलियावर साकमुखी चाय बगीचा के 17 नंबर लाइन के काला बागान मे मरे हुए गाय में जहर डालकर अवैध शिकारियों ने एक तेंदुआ का हत्या किया था। जिसके बाद शिकारियों ने तेंदुआ का मांस खाने के बाद तेंदुआ का छाल बेचन हड्डीयां आदि बेचने अपने पास ही रखा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अवैध शिकारियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इन दोनों के पास से तेंदुआ का हड्डी छाल और दांत आदि बरामद किया है। तेंदुआ का हत्या व मांस खाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना में शामिल चार अन्य अवैध शिकारी भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर फरार अवैध शिकारियों की तलाश कर रही है।