अगरतला, 26 मई (संवाद 365)। मंगलवार को फिर से त्रिपुरा में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।.बीएसएफ जवान के एक परिजन को कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं अन्य 10 अन्य लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इस तरह राज्य में 11 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

10 मरीज महाराष्ट्र के बताए गए हैं। 10 मरीज अगरतला से ट्रेन के जरिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि, एक मरीज बीएसएफ की 86वीं बटालियन के जवान की परिजन है। मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए मंगलवार की रात को दी है।

इस तरह त्रिपुरा में कुल 209 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। त्रिपुरा में कुल 165 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। जबकि 44 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्य के असम में एक दिन में 95 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। असम में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 643 हो गई है