अगरतला, 16 मई। (संवाद 365)। त्रिपुरा में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्व कुमार देब ने ट्वीट कर बताया कि राज्य में 11 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि 625 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। जिसमें से 07 बीएसएफ की 86वीं बटालियन के जवान, जबकि चुराईबारी गेट इलाके के 04 आम नागरिक हैं। जिसमें दो व्यक्ति असम के रहने वाले हैं। वे दोनों असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए लौट गए हैं।

इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 163 हो गई है। जिसमें 42 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों के लिए लौट चुके हैं। जबकि शेष का इलाज राजधानी अगरतला के जीबी अस्पताल में चल रहा है। वहीं दो मरीज राज्य के बाहर लौट गए हैं।