गुवाहाटी, संवाद 365, 25 अप्रैल : गुवाहाटी महानगर के बेलतला इलाके से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लगभग दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर वशिष्ठ पुलिस की एक टीम द्वारा अहमदाबाद से गुवाहाटी की ओर आ रही एक ट्रक को जप्त किया। ट्रक में लगभग दो करोड़ रुपए की प्रतिबंधित कफ सिरप (फैंसीडाइल) लोड था। इस संबंध में पुलिस ने महेंद्र शर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महेंद्र शर्मा राजस्थान का रहने वाला है। वह पिछले कई महीने से गुवाहाटी महानगर में नशीला पदार्थ का व्यापार करता आ रहा था। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार महेंद्र शर्मा से गहन पूछताछ कर रही है