नागालैंड,संवाद 365, 30 मई : नागालैंड के मन जिला में बलात्कार के एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने निवस्त्र कर बुरी तरह पीटा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़कर निवस्त्र कर बुरी तरह पीटा गया। घटना की खबर मिलते ही बलात्कार का आरोपी राहुल सेन को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। लेकिन स्थानीय लोग अभी उग्र बने हुए है। स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी के उनके हाथ सौंप दिया जाए वे लोग आरोपी को अपने तरीके से सजा देंगे।