इंजमामुल हक चौधरी

लखीमपुर, 10 अगस्त (संवाद 365)। लखीमपुर जिला के नाउखोलिया में पत्नी द्वारा पति के गुप्तांग पर चोट पहुंचाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रमेन बरुवा को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल रेफर किया गया। बीत रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दस वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों पुलिस कर्मी बताये गए हैं। लखीमपुर पुलिस सीमांत शाखा में कांस्टेबल के तौर पर मृतक रमेश तैनात था। जबकि, उसकी पत्नी मिनू पुलिस रिजर्व में तैनात थी।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि यह घटना परिवारिक कलह की वजह से हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मामले को गंभीरता से जांच करती है।