मोरीगांव, 02 दिसंबर (संवाद 365)। मोरीगांव जिले के पबितरा अभयारण्य में बुधवार को एक और गैंडा का बच्चा मृत अवस्था में पाया गया। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पबितरा अभयारण्य तामूलीडोआ इलाके से एक दो साल के गैंडा के बच्चा मृत अवस्था में पाया गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक के सहयोग से गैंडा के बच्चे को पोस्टमार्टम कर दफना दिया। ज्ञात हो कि सोमवार को भी एक गैंडा के बच्चे को मृत अवस्था में पाया गया था।

सोमवार को बरामद किए गए गैंडा की बच्चे की उम्र लगभग एक वर्ष की थी। हालांकि दोनों गैंडा की बच्चे की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वन विभाग ने आशंका व्यक्त किया है कि गैंडा के बीच हुई लड़ाई के दौरान घायल होने के बाद दोनों की मौत हुई होगी। वन विभाग की टीम इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।