अब्दुल हक

 बरपेटा , 01 अप्रैल (संवाद 365)। बरपेटा जिले के सेंगा विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार सुकुर अली अहमद के समर्थन मेंकासूमारी में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान कलियाबर के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ऊपरी असम निकली असम सदिया से लेकर धुबड़ी तक लोग इस बार कांग्रेस पार्टी के समर्थन में दिख रहे हैं। भाजपा सरकार फिर से एनआरसी का काम करना चाह रही है। हमारी पार्टी अगर सत्ता में आई तो सभी भारतीय नागरिक को एनआरसी प्रदान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ लोगों को लड़ाने के काम कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई अगर आवाज उठाता सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। वहीं उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ हुए आंदोलन में शहीदों के सम्मान में लोग कांग्रेस को वोट दें। गौरव गोगोई ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन पार्टी 40 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। असम में इस बार कांग्रेस की सरकार होगी साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद सबसे पहले हम जनता के साथ जो पांच वादा किया है उसे पूरा करेंगे।