गुवाहाटी, 07 अगस्त (संवाद 365)। गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों से पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में वशिष्ट थाना की पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लालमाटी इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 30 लाख रुपए मूल्य की प्रतिबंधित फैसीडिल कफ सिरफ बरामद किया गया है। कफ सिरप को तस्करी के जरिए कोलकाता से अगरतला भेजा जा रहा था। कफ सिरप को मुर्गी दाना के अंदर छुपाकर ट्रक (एनएल-01डी-7992) के जरिए ले जाया जा रहा था।

स मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।