नगांव , 14 जून। नगांव जिला के पुलिस उप अधीक्षक कल्याण कुमार दास के नेतृत्व में रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान ड्रग्स, गांजा और केको छिपकली समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पली रोड आनंद नगर से ड्रग्स तस्कर सरिफुल हुसैन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर भरने के लिए रखे गए प्लास्टिक के छोटे-छोटे कंटेनर समेत अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद चलाए गए अभियान के दौरान मोवामारी इलाके से पुलिस ने गांजा सहित अन्य एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान जहिरुल इस्लाम के रूप में की गई है। अभियान के दौरान पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति का एक केको सांप भी बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (हि.स.)