जोनमनि

लखीमपुर 20 दिसम्बर (संवाद 365)। असम राज्य परिवहन निगम द्वारा राज्य में बस सेवा बेहतर की जाने के बाद असम राज्य परिवहन निगम जल्द ही वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करने जा रही है।

असम राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान लखीमपुर में रविवार को बताया कि असम राज्य परिवहन निगम जल्द ही गुलाबी रंग की बस शुरू करने जा रही है जिसमें वरिष्ठ नागरिक और महिला मुफ्त में सफर कर पाएंगे। आने वाले महीने में असम राज्य परिवहन विभाग की यह बस सेवा गुवाहाटी में शुरू की जाएगी। इसके बाद असम के अन्य शहरों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।