गुवाहाटी, संवाद 365, 03 मार्च: पूर्वोत्तर के मेघालय नागालैंड और त्रिपुरा तीनों राज्य का चुनाव परिणाम आज घोषित किया गया। मेघालय में कांग्रेस को 21 यूडीपी प्लस को 8 BJP को 2 एनसीपी को 19 वन्य को 9 सीट मिले हैं। वहीं नागालैंड में एनपीएस को 27 बीजेपी प्लस को 29 कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। वहीं अन्य को 4 सीट मिले हैं। जबकि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को 44 सिटी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 15 कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी और नागालैंड भारतीय जनता पार्टी व उसके सहयोगी दल की सरकार बनेगी वही मेघालय में भी भारतीय जनता पार्टी आज से ही अन्य पार्टीयो का समर्थन लेकर सरकार बनाने में जुट गई है। मेघालय में एनपीपी भाजपा के साथ है। अगर अन्य भाजपा को साथ देता है तो भाजपा एनपीपी व अन्य मिलकर मेघालय में इस एनपीपी और भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी देखने वाली बात होगी कि मेघालय में कांग्रेस समर्थन जुटा पाती है या एनपीपी व भाजपा मिलकर अन्य का समर्थन लेकर सरकार बनाएगी।