गुवाहाटी , संवाद 365, 15 मार्च:  गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस से दो अवैध तस्करों को ढेर किलोग्राम सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया है। जीआरपी अधिकारी इस्तखार अली ने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस ढेर किलोग्राम सोना की 9 बिस्कुट जप्त किया गया है। वही इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान विकास खन्ना और अजय खन्ना के रूप में की गई है। यह दोनों डिमापुर से सोने की 9 बिस्कुट को दिल्ली ले जाने की फिराक में थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सोने की बिस्कुट सहित गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में इस वर्ष सबसे अधिक सोने की बिस्किट जप्त किया गया है। रेलवे पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है।