जोराबाट 07, अगस्त संवाद 365 : गुवाहाटी के बाहर इलाके जोराबाट यातायात पुलिस चौकी अंतर्गत जागीरोड से गुवाहाटी की ओर पानी लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत बहद गंभीर बताई गई है। ट्रक 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। जोराबाट यातायात पुलिस ने बताया है कि एक 407 ट्रक (एएस-01ईसी- 1150) राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से अनियंत्रित होकर जोराबाट के निकट गणेश मंदिर इलाके के नेपाली बस्ती में पलट गया। ट्रक लगभग 100 फुट नीचे बस्ती में पलट गया। ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से 150 फीट गहरी खाई में गिरने से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची यातायात पुलिस की टीम ने तीनों घायलों को सोनापुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लंबू बोड़ो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इस दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान लंबू बोड़ो, विक्की डेका व गणेश बोड़ो के रूप में की गई है। सभी जागीरोड के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।