सोनापुर, संवाद 365, 28 फरवरी: उच्चतम न्यायालय के रोक के बावजूद भी सोनापुर के नजिराघाट में अवैध रूप से पहाड़ की कटाई जा रही है। स्कूल के नाम पर जिला प्रशासन व वन विभाग की मिलीभगत से हरि हरी-भरी एक बड़ी पहाड़ को ध्वस्त किया जा रहा है। जहां एक और अवैध रूप से दिन-रात बीस से अधिक डंपर लगाकर पहाड़ की कटाई की जा रही है। वही पहाड़ की लाल मिट्टी से राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के किनारे अवैध रूप से खेती की जमीन भरी जा रही है। जिस पर स्थानीय प्रशासन व वन विभाग मौन है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से अवैध रूप से पहाड़ की कटाई चल रहा है। मोटी रकम की लेन-देन के बाद यह कटाई का काम शुरू हुआ है। वही इस संबंध में वन विभाग से संपर्क किया गया तो सोनापूर रेंज के रेंजर जयंत गोस्वामी ने कहा कि वन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई है। जिसके बाद पहाड़ की कटाई चल रहा है। हालांकि उच्चतम रोक के बावजूद भी एक हरा भरा  पहाड़ की कटाई की अनुमति जिला प्रशासन व वन विभाग ने कैसे दिया अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है। वही सोनापुर राजस्व चक्र अधिकारी अधिकारी डॉ ध्रुव ज्योति हजारिका ने कहा अगर पहाड़ की कटाई व खेतों मे लाल मिट्टी से भराई में किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो उसके खिलाफ नियम के अनुसार अनुसार कार्यवाही की जाएगी।